फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर ने की ड्राइवर के साथ गंदी बात, ऑफिस में देख रहा था पॉर्न फिल्म

Sun, 03 Dec 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
न्यू आगरा क्षेत्र के नर्सिंग कॉलेज और हॉस्पिटल संचालक डाक्टर के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। यह शिकायत डाक्टर के ही चालक ने की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


आगरा के खंदौली क्षेत्र का निवासी एक व्यक्ति न्यू आगरा क्षेत्र में हॉस्पिटल चलाने वाले डाक्टर के यहां पर चालक है। चालक का कहना है कि 29 नवंबर की शाम वह घर जाने के लिए छुट्टी की कहने डाक्टर के कॉलेज के आफिस में गया था। 

उस वक्त डाक्टर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे। चालक ने उन्हें देख लिया। इस पर डाक्टर ने उसे आफिस में बैठा लिया। इसके बाद अश्लील हरकत शुरू कर दीं। कपड़े उतारने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर लाइसेंसी पिस्टल निकालकर कनपटी पर लगा दी। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अप्राकृतिक कृत्य किया। इस मामले की शिकायत किसी से करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे चालक दहशत में है। चालक ने थाना न्यू आगरा में शिकायत की है। 

इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि चालक ने ही डाक्टर पर अप्राकृतिक कृत्य और अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। डाक्टर के पिता विवादों में रहे हैं। उनका थाना न्यू आगरा में आपराधिक इतिहास भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें