फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चिकित्सक पति ने मांगे 25 लाख रुपये, घर से निकाल दी पत्नी; बेटी से भी नहीं मिलने दिया

Sun, 19 Apr 2026 03:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

चिकित्सक पति के उत्पीड़न से परेशान महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि ससुरालीजन उन्हें बेटी से भी नहीं मिलने दे रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक विवाहिता ने अपने चिकित्सक पति और उनके परिजन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन पर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है। सदर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर के देवरी रोड निवासी रश्मि राणा ने बताया कि वह सरकारी नौकरी करती हैं। उनका विवाह 4 फरवरी, 2024 को डॉ. विपुल वर्मा (निवासी न्यू ईदगाह कॉलोनी) के साथ हुआ था। शादी में करीब 35 लाख रुपये नकद व गृहस्थी के सामान दिए गए। इसके बाद भी पति, सास और ससुर ने अतिरिक्त दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे।

पीड़िता के अनुसार मांग पूरी न होने पर उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न भी शुरू हो गया। 13 अक्तूबर, 2024 को बेटी के जन्म के बाद भी उन पर घर का सारा काम करने और पूरा वेतन देने का दबाव बनाया गया। बीते 15 अप्रैल को पति, सास व ससुर ने मारपीट कर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात छीन लिए और उन्हें बच्ची से अलग कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से बेटी से मिलने नहीं दे रहे हैं। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें