फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य अधिकारी को परेशान कर रहा डॉक्टर दंपति, व्हाट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज

Tue, 23 Oct 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला स्वास्थ्य अधिकारी को डॉक्टर दंपति द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पति-पत्नी पर अभद्र और अश्लील व्हाट्सएप मैसेज भेजने का आरोप लगाया है।  महिला डॉक्टर ने सीएमओ कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को अपने पति का गुलाम तक बता डाला। पीड़िता ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि निधौलीकलां स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. इशरत खान और सीएमओ कार्यालय में तैनात उसका पति डॉ. जुबैर खान जून माह से उनको परेशान कर रहे हैं। डॉ. इशरत और उसका पति व्हाट्सएप पर उसे अभद्र और अश्लील टिप्पणियां लिख कर भेजते हैं। 

डॉ. इशरत पति की तैनाती सीएमओ कार्यालय में होने का हवाला देकर आए दिन डराती और जान से मारने की धमकी देती है। कई बार उन्हें स्वास्थ्य केंद्र से हटवाने की भी धमकी दी गई। पीड़ित महिला अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

...सब मेरे मियां के गुलाम हैं 

पीड़ित महिला अधिकारी ने पुलिस को दिए व्हाट्सएप मैसेज के प्रिंटआउट में डॉ. इशरत खान द्वारा कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सीएमओ को भी गाली दी गई। इसके अलावा उन्होंने सीएमओ कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पति डॉ. जुबैर खान का गुलाम तक बता दिया है।

प्रभारी सीएमओ डॉ भगवान दास बिभोरिया ने बताया कि महिला स्वास्थ्य अधिकारी और डॉ दंपति के बीच पहले विवाद हुआ था। जिसकी जांच कराई गई थी। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। 

इस संबंध में सीओ सिटी वरुण कुमार ने कहा कि निधौलीकलां स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें