फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से ज्यादा भाजपा का बसपा पर फोकस, लोकसभा चुनाव के लिए बनाई ये रणनीति

Tue, 23 Oct 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री, साथ में पार्टी पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजपा का फोकस सपा-बसपा के संभावित महागंठन की काट तैयार करने पर रहा। सपा पर उतना ध्यान नहीं दिया गया जितना बसपा पर। रणनीति बनी कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2019) को तीन करोड़ दलितों के घरों पर भाजपा कार्यकर्ता दीपक जलाएंगे। यह भी तय किया गया कि अनुसूचित मोर्चा का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने रणनीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनुसूचित मोर्चा का बड़ा संगठन खड़ा करना है, जिसकी जड़ें बूथ स्तर तक हों। प्रत्येक बूथ पर कम के कम दो कार्यकर्ता अनुसूचित जाति के होने चाहिए, तभी विपक्ष को जवाब देकर उसे धराशायी कर पाएंगे। हर वर्ग तक अपनी पकड़ बनानी होगी। खासतौर से अनुसूचित समाज और अन्य वंचितों तक पहुंचना होगा। 26 जनवरी 2019 को दलितों, वंचितों, शोषितों के घर दीपक जलाए जाएंगे।

सुनील बंसल ने बताया कि 10 से 15 नवंबर तक बूथ समितियों के अभिनंदन कार्यक्रम होंगे। इसके तहत प्रदेश भर के 1.40 लाख बूथों पर बनाई गई 21 सदस्यीय कमेटियों का अभिनंदन किया जाएगा। इस तरह लगभग 30 लाख कार्यकर्ताओं तक सीधी पहुंच होगी।  17 नवंबर को बाइक रैली निकाली जाएगी। हर बूथ  से कम से कम पांच कार्यकर्ता बाइक लेकर निकलेंगे। यह रैली प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों में निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापुरुषों के नाम पर निकालेगी यात्राएं

भाजपा समाज के महापुरुषों के नाम पर यात्राएं निकालेगी। जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। समाज कल्याण विभाग के 252 छात्रावासों को विधायक, सांसद और अन्य पदाधिकारी गोद लें, उनकी दशा सुधारेगी। जनवरी और फरवरी 2019 में एससी समाज के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद एक समग्र सम्मेलन किया जाएगा। इसके बाद एक बड़ी रैली लखनऊ में होगी। 

1 से 15 दिसंबर तक सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा का आयोजन होगा। पदाधिकारी प्रतिदिन करीब 10 किमी चलेंगे। इस तरह 15 दिन में करीब 150 किमी की यात्रा करेंगे। इस यात्रा में मोदी और योगी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। दो, तीन और चार नवंबर को प्रदेश की सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की बैठकें होगी जिनमें उन्हें कार्यक्रमों की बारे में विस्तृत जानकारी जाएगी।

यूपी में ही होगा एससी मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन
एससी मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन भी उत्तर प्रदेश में होगा, इसलिए मोर्चा के सभी 600 पदाधिकारी इसकी तैयारियों में जुटें। अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने समाज के कम से कम 50 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना होगा। 6 हजार पदाधिकारी 50 सदस्य बनाएंगे तो लगभग 3 लाख सदस्य बन जाएंगे। यह काम 30 अक्टूबर तक पूर्ण करना होगा। अनुसूचित मोर्चा के संगठन को मंडल स्तर पर गठित करना होगा। 

15 लोगों की मंडल कार्यकारिणी गठित कर उसकी लिस्ट नेतृत्व को भेजी जाए। सभी बूथों पर कम से कम दो कार्यकर्ता एससी के तैनात हों। इस तरह 1.40 लाख बूथों पर दो कार्यकर्ताओं से 2.80 लाख कार्यकर्ता बूथ पर मिल जाएंगे। अनुसूचित समाज के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की जाए। समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर 17 नवंबर तक उनकी सूची बनाई जाए, जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अंकित हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें