फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉक्टर दंपती ने उत्पीड़न और चौथ वसूली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर में रहने वाले एक डॉक्टर दंपती ने क्षेत्र के ही संजय अग्रवाल पर मानसिक उत्पीड़न और चौथ वसूली का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. संधि जैन और डॉ. राजीव जैन के अनुसार, संजय अग्रवाल ने पहले उनके मकान को अवैध बताकर शिकायत की थी, जिस पर सील लगी थी। बाद में अपील पर यह सील हटा दी गई। दंपती का आरोप है कि इसके बाद उनसे चौथ वसूलने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने उनके पैतृक भवन की भी शिकायत कर दी, जहां क्लीनिक संचालित होता है। डॉक्टर दंपती को लगातार शिकायतों से मानसिक आघात पहुंचा, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें