फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मृत बच्चियों के परिजन को सांसद चाहर ने दी सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। गांव बरिगवा खुर्द में पशु चराते समय दो बच्चियों पूनम (11) व ट्विंकल (8) की 29 जुलाई को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। रविवार को सांसद राजकुमार चाहर मृत बालिकाओं के घर पहुंचे। सांसद बालिकाओं के पिता मुरारी को अपनी तरफ से 21 हजार रुपये की सहायता धनराशि सौंपी। वहीं सांसद राजकुमार चाहर ने तहसीलदार सुरभि रॉय को सहायता कोष के माध्यम से पीड़ित पिता के बैंक खाते में चार-चार लाख रुपये सहायता राशि भेजने के निर्देश दिए। सांसद ने मृत बच्चियों के परिजन के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कीं। आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें