पांच माह की उपलब्धियां गिनाईं
प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के करीब पांच माह के कार्यकाल की रिपोर्ट साझा की गई। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक विवि का कुलगीत तैयार हुआ। नैक निरीक्षण की तैयारियां शुरू हैं। कई सालों बाद दीक्षांत पंजिका तैयार हुई। चार वर्षों से लंबित पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराई। 135 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई। शुल्क निर्धारण हुआ। पहली बार आवासीय इकाई के शिक्षकों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। संविदा शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाया गया।
पहली बार प्रशिक्षण व रोजगार प्रकोष्ठ बनाकर 900 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ। जालमा कुष्ठ रोग संस्थान के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। चारों परिसरों में पुस्तकालय स्थापित हुआ। शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण, लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया हुई। स्थायी शिक्षकों के 51 नियमित पदों के लिए विज्ञापन जारी कर 1033 आवेदन प्राप्त हुए। गत दीक्षांत समारोह में नौ नए पदक दिए गए, आगामी दीक्षांत के लिए आठ नए पदकों को मंजूरी दी गई है।