फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की सलाह: बदलते मौसम में हो सकती है एलर्जी, ठंडा पानी पीने से बचें, बरतें सावधानी

Fri, 21 May 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच बदले मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव खंडेलवाल का कहना है कि इस मौसम ने विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवती तूफान ताउते के असर के चलते आगरा में झमाझम बारिश हुई है। इससे मौसम बदल गया है। इसकी वजह से भी लोगों को गले में खराश और भारीपन की समस्या आ रही है। ऐसे में मरीज घबरा जा रहे हैं कि कहीं ये कोरोना संक्रमण का लक्षण तो नहीं है। 

विज्ञापन


चिकित्सकों से संपर्क कर रहे हैं। ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव खंडेलवाल का कहना है मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी हो सकती है। घबराने की जरूरत नहीं है। चिकित्सक से सलाह लें। इस समय ठंडा पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। 

डॉ. गौरव खंडेलवाल ने बताया कि एलर्जी में ज्यादातर मरीज को को नाक में खुजली, नाक में पानी आना के साथ गले में खुजली रहती है। इसमें बुखार नहीं आता है। जबकि कोरोना संक्रमित होने पर भी मरीज में ये सारे लक्षण आते हैं, इसमें बुखार आता है। 
विज्ञापन


यदि किसी को बाकी लक्षणों के साथ बुखार आता है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी परिस्थिति में चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराना चाहिए। 

विज्ञापन

गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें
इस बदले मौसम में कुछ बातों पर अमल जरूरी है। खासतौर खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। गुनगुने में पानी में गरारे करें। ज्यादा तली भुनी चीजें न खायें। हरी सब्जियों और पौष्टिक खाना खायें।

- अपने घर को स्वच्छ रखें, धूल के कण और गंदगी से बचना चाहिए। 
- किसी भी जानवर को दुलारने या थपथपाने के बाद अपने हाथ धोएं। 
- अपने बिस्तर के चादर और तकिए के कवर को गर्म पानी में धोएं।
- आंखों धूल जाने से बचाने के लिए धूप का चश्मा लगाएं और बड़ा गोल हैट पहने।  
- शाम के समय खिड़कियां बंद रखें। 
- अच्छी क्वालिटी के मास्क का प्रयोग करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें