स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक ने डीएम को शहर के 43 प्रमुख स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने का प्रस्ताव भेजा है। 17 सितंबर को
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के व्यापक रूप से उपयोग के लिए विस्तृत कार्य योजना मांगी थी। इसके
बाद स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किया प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को भेजा है।
कोरोना से घबराए नहीं... खांसी, जुकाम, बुखार होने पर जांच कराएं। ये आवाज आपको हर सड़क और हर चौराहे पर जागरूक करेगी। इसके लिए 43 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। 27 स्थानों पर पहले से ये लगा है। 18 और स्थानों पर ये सिस्टम दिसंबर तक चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक ने डीएम को शहर के 43 प्रमुख स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने का प्रस्ताव भेजा है। 17 सितंबर को मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के व्यापक रूप से उपयोग के लिए विस्तृत कार्य योजना मांगी थी। इसके बाद स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किया प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को भेजा है।
बसों में भी किया जाएगा जागरूक
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 135 प्रचार वाहन शहर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को जागरूक करेंगे। इनके अलावा परिवहन विभाग भी बसों में यह सुविधा उपलब्ध कराएगा।
चौकी, थानों पर भी लगेंगे स्पीकर
शहर में सड़क और चौराहों के अलावा कलक्ट्रेट, चौकी, थाने व अन्य ऐसे प्रमुख स्थल जहां लोगों की आवाजाही अधिक है वहां उन्हें लाउडस्पीकर से जागरूक किया जाएगा।
यहां लग चुके हैं सिस्टम
एमजी रोड पर हरीपर्वत, भगवान टॉकीज, सूरसदन, सेंट जोंस, कलक्ट्रेट चौराहा के अलावा आगरा कॉलेज, बिजलीघर चौराहा, अमर सिंह गेट आगरा किला, पुरानी मंडी चौराहा, पंचकुइयां, नुनिहाई तिराहा, पीडब्ल्यूडी क्लब तिराहा, टीडीआई मॉल, टेढ़ी बगिया, ताजगंज मोक्षधाम चौराहा आदि 27 स्थानों पर सिस्टम चालू हो गए हैं।