रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों के साथ वार्ता करते एसपी विनोद कुम
- फोटो : रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों के साथ वार्ता करते एसपी विनोद कुमार।
मैनपुरी। गुजरात के बड़ोदरा जिले में सूरत के पास रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद कई अन्य शहरों में ट्रेन पलटाने की साजिश हो चुकी है। सतर्कता को लेकर देश भर में अलर्ट है।
वहीं प्रदेश भी ऐसी कोई घटना न होने पाए। इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर वार्ता की।
एसपी ने कहा कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा एक अहम जिम्मेदारी है। इसको लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 24 घंटे टीमें रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर तुरंत उस से पूछताछ करें।
एसपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन आने और जाने के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परिसर में नजर न आए। इसको लेकर जीआरपी के साथ ही सिविल पुलिस भी लगातार निगरानी करेगी। रेलवे ट्रैक के आसपास के क्षेत्र पर भी सतर्कता बरती जाएगी।