फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी जेल, डीएम ने दी चेतावनी

Sun, 25 Apr 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

जिलाधिकारी ने बताया कि कई फर्जी ग्रुप चल रहे हैं, उनमें कोरोना को लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच गैर जिम्मेदार लोग सनसनीखेज खबरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत फैलती है। यह करना बड़ा अपराध है, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सीधे जेल जाएंगे। यह बात मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले एक मैजेस डाला गया कि एक निजी अस्पताल में कोरोना के कारण कई मौतें हो चुकी हैं। जब उसकी जानकारी की गई तो असत्य पाया गया। इसी तरह की तमाम अफवाहें विभिन्न माध्यमों से फैलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को बदनाम करने की साजिश रचने वालों को जेल भेजने को चेतावनी दी है।

उन्होंने बताया कि कई फर्जी ग्रुप चल रहे हैं, उनमें कोरोना को लेकर गलत बातें कहीं जा रही हैं। इसके लिए ग्रुप के एडमिन भी जिम्मेदार होंगे। इसलिए अगर आपके पास कोई कोरोना के आंकड़े समेत अन्य सनसनीखेज व लोगों को भयभीत व गुमराह करने का मैसेज आता है तो उसकी जांच पड़ताल किए बिना इधर-उधर उसको मत भेजें।
विज्ञापन


तीन दिन के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। अगले तीन तक का इंतजाम है और लगातार प्रयास किया जा रहा है, ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित न हो। इसके लिए नोडल अफसर से पल-पल की जानकारी ली जा रही है। जो लोग ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें