फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की किल्लत से जूझते जिले को मिली आंशिक राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बरेली, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर जिले से कासगंज को कुल 64 ऑक्सीजन सिलिंडर की खेप मिलने पर थोड़ी राहत मिली है। यह ऑक्सीजन कोरोना अस्पताल, अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं क्रिश्चियन अस्पताल को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की किल्लत हो देखते हुए डीएम सीपी सिंह ने उच्चाधिकारियों से बात की एवं अलीगढ़, बरेली, मुजफ्फनगर के जिलाधिकारियों से भी बातचीत की। इस पर जिले को 64 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हो चुके हैं। आईएमए के अध्यक्ष डा. राजकुमार माहेश्वरी ने कहा कि निजी चिकित्सकों के पास तमाम ऐसे मरीज पहुंचते हैं जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन निजी चिकित्सकों के पास ऑक्सीजन नहीं है। यह चिंता का विषय है। प्रशासन निजी चिकित्सकों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराए।
यहां से मिले इतने सिलिंडर
- 12 सिलिंडर बरेली से कोरोना अस्पताल को मिले।
- 32 सिलिंडर मुफ्फरनगर से स्वास्थ्य विभाग को मिले।
- 20 सिलिंडर अलीगढ़ से क्रिश्चियन अस्पताल को मिले।
- क्रिश्चियन अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन सिलिंडर मिल गए हैं। अभी जरूरत के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मिल गई है। लगातार प्रयास जारी है कि ऑक्सीजन की उपलब्धता होती रहे। - डॉ. अविनाश कुमार, डिप्टी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें