फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मुस्लिम समाज ने की ईद पर ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज की मांग

Wed, 20 May 2020 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ईद को लेकर प्रशासन ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में ईद और जुमा-अलविदा को लेकर सर्किट हाउस में मंगलवार को प्रशासन की मुस्लिम समाज के लोगों के साथ एक बैठक हुई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सभी लोगों को इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए धन्यवाद किया। बैठक में मुस्लिम मोहल्लों में पानी-बिजली की व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की।

विज्ञापन


बैठक में हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने ईद की नमाज ईदगाह और जामा मस्जिद में पढ़ने की मांग करते हुए मुस्लिम बस्तियों को सैनिटाइज करने की बात कहीं। वहीं ईद पर मीट की दुकान खोलने की भी मांग की गई।


समी अघाई ने गरीबों को राशन किट उपलब्ध कराने की मांग की। असलम कुरैशी ने सभी मुस्लिम मोहल्लों में लाइट व पानी की व्यवस्था और ठीक कराने की मांग की। बैठक में जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी को आश्वस्त करते हुए शासन द्वारा भेजी गई गाइडलाइन का पालन करने की बात की। 
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से मलिक अजीम, हाजी बिलाल, इरफान सलीम, मुबारक हुसैन, नदीम नूर, इरफान कुरैशी, शरीफ काले, अदनान कुरैशी, शब्बीर अब्बास, मसरूर कुरैशी, अमजद कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें