फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन परिक्रमा में गंदगी और अव्यवस्थाओं से एनजीटी नाराज, दिये ये निर्देश

Wed, 14 Aug 2019 05:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन परिक्रमा संरक्षण से जुड़े मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए एनजीटी ने डीएम, एसएसपी और एसडीएम गोवर्धन को 19 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई में तलब किया है। एनजीटी गोवर्धन परिक्रमा में गंदगी के साथ यहां अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर बेहद नाराज नजर है।
विज्ञापन


बुधवार को हुई सुनवाई में पूर्व में इस मामले के अधिवक्ता रहे पर्यावरणविद् एमसी मेहता ने न्यायालय को ई मेल द्वारा अवगत कराया कि मथुरा के सभी प्रमुख समाचार पत्रों से उन्हें यह जानकारी मिली है कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में व्याप्त गंदगी है और वहां की अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। 

इससे वहां के पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। उधर, एससी मेहता की अनुपस्थिति में उनकी तरफ से मौजूद मेहक रस्तोगी ने न्यायालय को पूरे मामले से अवगत कराया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गोवर्धन में एनजीटी कोर्ट कमिश्नर को ऐसा मिला परिक्रमा मार्ग, शासन से मांगी है रिपोर्ट
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/ngt-court-commissioner-visit-giriraj-ji-parikrama-marg-in-govardhan
विज्ञापन

वहीं, याचिकाकर्ता आनंद गोपाल दास व सत्य प्रकाश मंगल के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी का कहना है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के अधिवक्ता पिंकी आनंद को सभी प्रमुख अखबारों की प्रतियां न्यायालय में सौंपी थीं। 

आरोप है कि तब पिंकी आनंद ने कह दिया कि अखबारों में कुछ भी छप जाता है। इस पर न्यायाधीश रघुवेंद्र सिंह राठौर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि फिर क्यों न आप खुद जा कर देखें वहां की क्या स्थिति है। 

न्यायालय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए गोवर्धन में व्याप्त अव्यवस्थाओं के संदर्भ में डीएम और एसएसपी सहित एसडीएम गोवर्धन को 19 अगस्त के लिए तलब किया जाता है। मामले की अगली सुनवाई अब 19 अगस्त को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें