सिढ़पुरा(कासगंज)। नगर पंचायत ने कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम पर पार्क का निर्माण कराया है। इस पार्क के निर्माण का बुधवार को ऑनलाइन लोकार्पण किया गया। सांसद राजवीर सिंह, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, जिलाधिकारी सीपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी एवं भाजपा नेता शम्मी कपूर गुप्ता ने पार्क का ऑनलाइन लोकार्पण किया।
चेयरमैन कंचन गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता, अधिशासी अधिकारी कुलकमल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और पार्क की रचना के बारे में विस्तार से बताया। सांसद राजवीर सिंह ने नगर पंचायत के पर्यावरण को समर्पित इस पार्क की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में अच्छे पौधे रोपित किए जाएं। जिससे पर्यावरण की शुद्धता बन सके।
डीएम सीपी सिंह ने भी सराहना करते हुए अच्छें पौधों के रोपण का आह्वान किया। विधायक ममतेश शाक्य ने भी सहयोग का भरोसा देते हुए शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन कंचन गुप्ता और अधिशासी अधिकारी कुल कमल सिंह ने पार्क को अच्छे रूप से विकसित करने का भरोसा देेते हुए सभी का आभार जताया। इस दौरान शिखा वर्मा सहित नगर पंचायत के कर्मी व आगंतुग अतिथि मौजूद रहे।