फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोशालाओं का हाल देखने डीएम और अफसर निकले

Tue, 06 Jan 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ठंड का मौसम गोवंश के लिए भी असहनीय साबित हो रहा है। नवादा गोशाला में गोवंश की मौत होने के बाद जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोरोंजी की कान्हा गोशाल का निरीक्षण किया और सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदारों व सभी ब्लॉक के बीडीओ को अपने अपने क्षेत्र में गोशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगरपालिका के ईओ सहित गोशाला के व्यवस्थापकों को किसी भी तरह की लापरवाही न होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नवादा गोशाला में गोवंश के संरक्षण में लापरवाही उजागर होने पर ग्राम विकास अधिकारी को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित किया और इस मामले में ग्राम प्रधान को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यहां गोवंश की मौत के बाद शव कुत्ते नोंच रहे थे। मामले की शिकायत होने व वीडियो वायरल होने पर पूरे प्रकरण की जांच की गई और लापरवाही पर कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी समाधान दिवस के बाद कान्हा गोशाला पहुंचे। यहां गोशाला में गोवंश के शेड पर पर्दे पड़े हुए मिले। वहीं अलाव भी जलता मिला। गोवंश के लिए चारा आदि की व्यवस्था भी पूर्ण थी। जिलाधिकारी ने एसडीएम व सोराेंजी नगरपालिका की प्रभारी ईओ हर्षिता देवड़ा को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से गोशाला की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखें। कर्मियाें से इनपुट लें और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। जिले की गोशालाओं में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए पर्दे लगवाएं और अलाव जलवाएं।

नायब तहसीलदार ने किया गोशालाओं का औचक निरीक्षण
सहावर। गांव याकूतगंज व नगला भम्मा स्थित गोशाला का सोमवार को नायब तहसीलदार धनवीर सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि गोवंश को ठंड से बचाने के लिए जूट की झूल पहनाई जाए। चारा की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं की नियमित देखभाल के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें