फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ने शासन को भेजा पत्र, यह है पूरा मामला

Tue, 10 Sep 2019 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जिलाधिकारी आगरा एनजी रवि कुमार
विज्ञापन
आगरा के जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) मुकेश वत्स के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है। इसकी वजह जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार न हो पाना बताई गई है। डीएम ने हाल ही में कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया है। वहां भी कमी पाई गई। 
विज्ञापन


इसकी भी रिपोर्ट शासन को भेजी गई। अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से भी जांच कराई गई है। डीएम ने बताया कि सीएमओ के खिलाफ रिपोर्ट सात दिन पहले ही भेजी गई है। डीएम ने झोलाछाप पर रिपोर्ट देने के लिए भी कमेटी का गठन किया था। उनका कहना है कि इसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
 
झोलाछाप पर कार्रवाई की नहीं ली सुध

मरीजों की जान से खेल रहे झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान ठप पड़ गया है। 22 अगस्त के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने छापामार कार्रवाई नहीं की है। यह स्थिति तब है, जब डीएम के निर्देश पर दिन के हिसाब से छापेमारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। वहीं, अभी तक पकड़े गए 23 झोलाछाप में से सिर्फ नौ पर ही एफआईआर कराई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 22 अगस्त को सिकंदरा में दो झोलाछापों की दुकान सील कराई थी। इसके बाद से टीम झोलाछाप को पकड़ने नहीं जा रही है। डीएम ने झोलाछाप और अवैध हॉस्पिटलों की जांच के लिए एसीएम के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई थीं। सोमवार से शुक्रवार तक छापेमार कार्रवाई की जानी थी।
विज्ञापन

प्रभारी अपंजीकृत अस्पताल ने दिया यह जवाब

प्रत्येक टीम में स्वास्थ्य विभाग, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के सदस्य भी शामिल किए गए थे। दो सप्ताह से अधिक दिन गुजर गए, लेकिन अफसर झोलाछाप को पकड़ने नहीं जा रहे हैं। इस समय संक्रामक बीमारियां भी फैल रही हैं, ऐसे में झोलाछाप मरीजों की जान से खेल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की छापामारी बंद होने पर जिला प्रशासन भी खामोश है।

झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अपंजीकृत अस्पताल सेल के प्रभारी डॉ अजय कपूर ने बताया कि अन्य विभागीय कार्यों के चलते टीम नहीं जा पाई, सोमवार से टीम छापामारी को जाएगी। झोलाछाप पर एफआइआर न होने पर कहा कि कुछ में जांच चल रही है, बाकी के झोलाछाप पर एफआईआर जल्द करा दी जाएगी।

इन पर अभी तक नहीं हुई एफआईआर

आरके राय विवेकानंद क्लीनिक केके नगर सिकंदरा, एसआर क्लीनिक केके नगर सिकंदरा, नन्हें खान, संजय कुमार, अग्रवाल हॉस्पिटल, बृजेश कुमार-फूलमती करन हॉस्पिटल यमुनापार, बृजेश कुमार चैतन्य हॉस्पिटल यमुनापार, राकेश अग्रवाल क्वालिटी पैथोलॉजी लैब बोदला, ज्ञानप्रकाश रायभा अछनेरा, शिवम शर्मा श्रीनाथ हॉस्पिटल रुनकता, अमित सिंह-जितेंद्र सिंह संजीवनी हॉस्पिटल, ललितेश चौधरी श्री बांकेबिहारी जी हॉस्पिटल।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें