फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का आगरा दौराः सुबह-सुबह लेडी लॉयल अस्पताल पहुंचे डीएम

Thu, 04 May 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डीएम गौरव दयाल जिला म‌हिला अस्पताल में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आने की सूचना के साथ ही जिले के अफसर हरकत में आ गए हैं। सीएम सात मई को आगरा आएंगे। इसका मौखिक कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। उनके साथ मुख्य सचिव राहुल भटनागर और डीजीपी सुलखान सिंह भी होंगे। बताया गया है कि स्वास्‍थ्य सेवाओं को प्राथमिकता में रखने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल, एसएन मेडिकल कालेज और लेडी लॉयल अस्पताल (जिला महिला अस्पताल) का निरीक्षण कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को इसकी सूचना मिलते ही डीएम गौरव दयाल जिला अस्पताल निरीक्षण करने गए थे। वहां निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।  इसके बाद गुरुवार को सुबह-सुबह डीएम जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां साफ-सफाई से लेकर दीवारों की मरम्मत और रंगाई के बारे में निर्देश दिए। इसके बाद डीएम एसन मेडिकल कालेज गए यहां मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। 

बताया गया है कि सीएम विकास कार्यों की मंडलीय और कानून व्यवस्था की जोन की समीक्षा करेंगे। गौशाला देखने भी जा सकते हैं। शासन से मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। कमिश्नर के. राम मोहन राव ने मंडल के सभी अधिकारियों के साथ बुधवार देर शाम बैठक की। कलक्ट्रेट और विकास भवन में रंगाई-पुताई और सफाई का काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें