फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियां शुरू

Thu, 04 May 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही आगरा आएंगे। पांच या सात मई को वे आगरा पहुंच सकते हैं। इसी बीच राज्यपाल का भी आगरा में आगमन है। ऐसे में तारीख को लेकर अभी पु‌ष्टि नहीं हुई। हालांकि जिला प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुट गया है। 
विज्ञापन


सीएम बनने के बाद ताज नगरी में योगी आदित्यनाथ का यह पहला दौरा होगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर केवल दो-तीन दिन शेष रहने के चलते प्रशासन आनन फानन में तैयारियों में जुट गया है। अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं मिला लेकिन बुधवार सुबह ही डीएम गौरव दयाल जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। बुधवार को ही मुख्यमंत्री के रूट को लेकर निरीक्षण किया गया। 

बताया जा रहा है कि सीएम जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। ऐसे में यहां सभी व्यवस्‍थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। शहर में अतिक्रमण भी हटाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पांच मई या सात मई को आगरा पहुंच सकते हैं। इसी बीच राज्यपाल राम नाईक का भी आगरा में आगमन होगा। ऐसे में तारीख को लेकर अभी मंथन चल रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें