जनपद आगरा में चल रही शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए 23 जनवरी को कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के समस्त परिषदीय, अनुदानित, मान्यता प्राप्त, राजकीय, कान्वेंट, मिशनरीज (हिंदी/अंग्रेजी माध्यम) के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। ये सूचना जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जी की गई है। जिला प्रशासन ने ट्वीट कर अवकाश घोषित किया है। बता दें कि आगरा में पिछले कुछ दिनों से बर्फीली हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं।
मंगलवार को ताजनगरी की हवा की गुणवत्ता खराब रही। प्रदेश के प्रदूषित शहरों की सूची में आगरा सातवें स्थान पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई एयर क्वालिटी इंडेक्स में गाजियाबाद देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 398 दर्ज किया गया।
कोहरे के साथ धुंध की चादर और घनी हो गई। आगरा में एक्यूआई 245 दर्ज किया गया, जिसमें बेहद सूक्षम धूल कणों की संख्या ही ज्यादा रही। प्रदूषक तत्व कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 31 गुना ज्यादा रही तो पर्टिकुलेट मैटर 2.5 कणों की संख्या भी 357 के अधिकतम स्तर पर पहुंच गई। यह सामान्य से 6 गुना ज्यादा है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच प्रदूषण की मात्रा में तेजी से उछाल आया।