फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर शहर से निकला 80 टन कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली पर शहर में पटाखों और आतिशबाजी के बीच 80 टन कूड़ा निकला। सफाई इंस्पेक्टर के निर्देशन में 30 वाहन लगाकर कूड़े को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भिजवाया गया।
विज्ञापन

इस बार दिवाली पर शहर में रिकॉर्ड आतिशबाजी चलाई गई। इससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लग गए। इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह ने बताया कि रविवार को पूरे दिन शहर से कूड़ा निकलवाया गया। शहर से कूड़ा बाहर निकालने के लिए 30 वाहनों का प्रयोग किया गया। 635 सफाई कर्मचारियों के सहयोग से शहर के 32 वार्ड का कूड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भिजवाया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार को भी कूड़ा निकालने जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दिवाली पर चली आतिशबाजी के कारण शहर में 80 टन कूड़ा निकला है। सफाई कर्मचारियों की मदद से कूड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भिजवाया जा रहा है।
शिशुपाल सिंह इंस्पेक्टर सफाई व्यवस्था नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें