बढ़ती महंगाई से इस दिवाली लोगों को राहत मिली है। खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर होने से घर की रसोई इस बार ज्यादा महकने की उम्मीद है। सरसों तेल और रिफाइंड के दाम पांच-पांच रुपये प्रति लीटर कम हुए हैं। अरहर की दाल और राजमा के दाम भी गिरे हैं। इससे ग्राहक और विक्रेता दोनों वर्गों में खुशी है।