आगरा: दुकान पर खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग, मिलेगा तीन गुना लाभ
मंगलवार को धनतेरस के साथ दीपोत्सव शुरू होगा। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि धनतेरस पर इस साल त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस योग में किए गए कार्यों का तीन गुना फल प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि धनतेरस के दिन सूर्य, मंगल और बुध ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे। बुध और मंगल की युति धन योग का निर्माण करती है, सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग का बनेगा। धनतेरस पर इस बार खरीदारी और पूजा-अर्चना के लिए कई शुभ और विशेष फल देने वाले मुहूर्त बन रहे हैं।
राशि के अनुसार करें खरीदारी, धन-धान्य बढ़ेगा
इस बार धनतेरस पर बन रहा ग्रहीय योग खरीदारी के लिए शुभ हैं। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि राशि के अनुसार खरीदारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। धन-धान्य की वृद्धि होगी।
मेष: चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान।
वृष: कपड़े, कलश।
मिथुन: सोने और स्टील का सामान।
कर्क: चांदी का सामान।
सिंह: तांबे के बर्तन और लाल रंग के कपडे़।
कन्या: सोने या चांदी के आभूषण।
तुला: क पडे़, सजावटी सामान।
वृश्चिक: इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण।
धनु: सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन।
मकर: वाहन या चांदी का सामान।
कुंभ: स्वर्ण, तांबे के बर्तन।
मीन: सोने के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान।
अकाल मृत्यु से बचने के लिए दरवाजे पर जलायें 4 बत्तियों का दीया
ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर रात में घर के दरवाजे पर चार बत्तियों का दीपक जलाना चाहिए। आरोग्य प्राप्ति के लिए भगवान धनवंतरी व समृद्धि के लिए कुबेर के साथ लक्ष्मी-गणेश का पूजन करना चाहिए। बटेश्वर के पुजारी राकेश वाजपेयी ने बताया कि धनतेरस पर भोले के दरबार में दीपदान होगा।
आगरा में दिवाली पर बिकेंगे हरित पटाखे: जिलाधिकारी ने दी अनुमति, यहां सजेंगी अस्थाई दुकानें