टी-20 विश्व कप में भारत की जीत पर शहरभर में जश्न मना। होली के बाद लोगों ने आतिशबाजी की तो आसमां भी रोशनी से नहा गया। युवाओं की टोलियों ने तिरंगा हाथ में लेकर ढोल-नगाड़े बजाकर डांस किया। घरों, बाजार और सोसायटी में पटाखे चलाए गए।
रविवार को टी-20 विश्व कप का फाइनल देखने के लिए अलग-अलग सोसायटी और काॅलोनी में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं। हवन पूजन भी किया गया। मैच देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग टीवी, मोबाइल और बड़ी स्क्रीन पर नजरें गढ़ाए बैठे थे। जैसे-जैसे भारत जीत की तरफ बढ़ रहा था, वैसे-वैसे लोग जश्न में डूबने लगे। रात करीब 10:45 न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही शहरभर में जश्न शुरु हो गया। ढोल-नगाड़े पर लोगों ने डांस किया। तिरंगा हाथ में लेकर युवकों की टोली सड़कों पर निकल आई। आतिशबाजी भी शुरु हो गई। कमला नगर, आवास विकास कालोनी, खेरिया मोड़, राजपुर चुंगी, हरीपर्वत, शाहगंज, बोदला, सिकंदरा, रामबाग आदि इलाकों में जश्न मनाया गया।
भारत की जीत पर जश्न।
भारत की जीत पर जश्न।
भारत की जीत पर जश्न।