ऐसे करें लक्ष्मी पूजन
ईशान कोण में चौकी रखकर उस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। गंगाजल से पूजा स्थल को पवित्र करें। फिर चौकी पर महालक्षमी और गणपति की मूर्ति स्थापित करें। पूजा करते समय आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। भगवान को नए वस्त्र, आभूषण, पुष्पमाला, इत्र, केसर चंदन, अक्षत अर्पित करें। गणेश जी को जनेऊ अर्पित करें। इसके बाद कुबेर जी की भी पूजा करें।सरस्वती पूजन के लिए बही, पेन, अपनी पुस्तिका आदि की पूजा करें। उस पर स्वास्तिक बनाएं। लक्ष्मी और गणेश जी सामने घी का दीप प्रज्ज्वलित करें। कम से कम 21 दीप अवश्य जलाएं। भगवान का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित कर बड़ों से आशीर्वाद लें।
दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त
दोपहर 2.53 बजे से 4:23 बजे तक
शाम को घरों में 7:29 से रात 9:26 बजे तक
ये भी पढ़ें-
UP: 'बड़े भाई की साली से रिश्ता..', ये जिद पड़ गई भारी, युवक ने जहर खाकर दी जान; 22 नवंबर को थी शादी