दिवाली में अब एक सप्ताह का समय भी शेष नहीं है। लेकिन इन सबके बीच पांच दिवसीय दीपोत्सव में बड़ी दिवाली किस दिन मनाई जाएगी, इसे लेकर शहर में भ्रम की स्थिति है। इस संबंध में शहर के पूजा आदि कर्मकांड कराने वाले ब्राह्मणों की एक बैठक बीते दिनों संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मिति से 20 अक्तूबर को दिवाली मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं गोवर्धन पूजा 21 और 22 दोनों दिन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
23 अक्तूबर भाई दूज
ज्योतिषाचार्य पं. सुभाष शास्त्री ने बताया कि 20 अक्तूबर को अमावस्या दोपहर 3.45 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन शाम 5.55 मिनट तक रहेगा। क्योंकि गोवर्धन पूजा शाम को की जाती है इसलिए 21 और 22 को गोवर्धन पूजा की जाएगी। जबकि भैया दूज का पर्व 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा।