फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मिनट में यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियन बन गईं दिव्यांशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी की बेटी दिव्यांशी गौतम ने यूपी स्टेट अंडर-13 बैडमिंटन चैंपियनशिप की खिताबी जंग जीत ली। बदायूं में खेली जा रही चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबले में दिव्यांशी गौतम ने सिंगल्स मुकाबले में वाराणसी की याना गुप्ता को सीधे सेटों में 21-05, 21-07 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

याना को हराने में दिव्यांशी को सिर्फ दस मिनट का समय लगा। इसके साथ ही आगरा के बैडमिंटन इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अंडर-13 वर्ग में आगरा की दिव्यांशी गौतम डबल्स और सिंगल्स में चैंपियन बनीं। जय अंबे बैडमिंटन एकेडमी में मिष्ठान का वितरण किया गया। दिव्यांशी की इस उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, जय अंबे बैडमिंटन एकेडमी के प्रबंध निदेशक अविनाश चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, अनुपम सक्सेना, नंदी रावत, अभिषेक चौहान, रमन सेतिया ने जीत पर शुभकामनाएं दी हैं।
------------
बैडमिंटन खिलाड़ी दिव्यांशी गौतम अपनी जीत का श्रेय कोच अनुभव सक्सेना और पिता नीरज गौतम को देती हैं। उनका कहना है कि कोच उस समय तक मेहनत कराते हैं, जब तक खेल में निपुणता दिखाई नहीं दे। इसके साथ ही पापा ने खेलने में हमेशा मेरा साथ दिया। पापा मुझे हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। कोच अनुभव सक्सेना का कहना है कि कम उम्र में ही दिव्यांशी में कुछ कर गुजरने का जज्बा है। उसकी टाइमिंग दूसरे खिलाड़ियों से उसे अलग बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें