फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिव्यांशी गौतम बनीं यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियन

विज्ञापन
दिव्यांशी गौतम 
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की ओर से पीलीभीत में 14 से 18 अक्तूबर तक आयोजित यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिव्यांशी गौतम ने अंडर-19 बालिका एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने आगरा की ही कुहू को रोमांचक मुकाबले में हराकर यूपी स्टेट जूनियर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

दिव्यांशी ने प्रतियोगिता की शुरुआत से ही शानदार लय बनाए रखी। पहले दौर में उन्होंने गाजीपुर की श्रेया पाल को 15-6, 15-7 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में गाजियाबाद की ध्वनि प्रसाद को 15-5, 15-8 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में दिव्यांशी ने अलीगढ़ की मेघा सिंह को 15-7, 15-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में नोएडा की श्रुति चौहान ने उन्हें कड़ी चुनौती दी लेकिन दिव्यांशी ने शानदार वापसी करते हुए 11-15, 15-7, 15-12 से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में आगरा की कुहू के खिलाफ दिव्यांशी ने पहला गेम 5-15 से गंवाने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने अगले दोनों गेम 15-10 और 15-9 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इस जीत के साथ दिव्यांशी ने अंडर-19 बालिका एकल वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिव्यांशी गौतम ने मिश्रित युगल में भी शानदार प्रदर्शन किया। गाजियाबाद के जय सिंह के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आगरा बैडमिंटन संघ के संरक्षक एवं जज महेश नौटियाल, जीएसटी अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानिया, चेयरमैन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल आदि ने खिलाड़ियों शुभकामनाएं दीं।

शुभम और सुमित भी चमके
बालक एकल वर्ग में आगरा के शुभम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सुमित चाहर ने भी दो वर्गों में कांस्य पदक हासिल किए। उन्होंने गाजियाबाद की कीर्ति चौधरी के साथ मिश्रित युगल एवं अयोध्या के आयुष मिश्रा के साथ बालक युगल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। आगरा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें