फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने पार की हैवानियत की हद, घर में घुसकर दिव्यांग युवती से गैंगरेप

Sun, 02 Sep 2018 08:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में दिव्यांग युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। युवती की भाभी के आने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवती 18 साल की है। वो एक हाथ, पैर और आंख से दिव्यांग है। शुक्रवार शाम को पिता काम से बाहर गए थे। युवती की भाभी भी खेत पर चारा लेने चली गई। युवती कमरे में बैठी थी। तभी गांव के विवेक और संजय घर में घुस आए। युवती को पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच युवती की भाभी आ गई। इस पर आरोपी पीछे के रास्ते से भाग गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है। आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल-फिर नहीं सकती युवती

दिव्यांग युवती चल फिर नहीं पाती है। वो घर से बाहर नहीं निकलती है। उसकी देखभाल की जिम्मेदारी पिता पर है। घटना के बाद से पीड़िता दहशत में है। परिजन उसे किसी तरह संभाल रहे हैं।  

दिव्यांग युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना से गांव के लोग भी आरोपियों के खिलाफ हो गए हैं। एक आरोपी किसी नेता के परिचित का रिश्तेदार बताया गया है। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें