फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: पांच सौ विद्यार्थियों की एक माह की फीस जमा करेंगे आगरा के शिक्षा अधिकारी

Sat, 11 Apr 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बच्चों ने भी दिया अंशदान
विज्ञापन
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल परिवार के सदस्यों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि वह यूपी बोर्ड के राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले पांच सौ गरीब परिवारों के बच्चों की एक माह की फीस जमा करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों से गरीब परिवारों के बच्चों के नाम मांगे जाएंगे। जेडी का कहना है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लिया है कि स्थिति सामान्य होने पर वह यूपी बोर्ड के सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों के अति निर्धन परिवारों के पांच सौ विद्यार्थियों की एक माह की विद्यालय की फीस उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के व्यक्तिगत अंशदान से जमा की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश अग्रवाल की पत्नी मधुबाला सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। उन्होंने 50,000 रुपए का अंशदान दिया है। 50,000 रुपए का अंशदान जेडी खुद देंगे।

बच्चों ने भी दिया अंशदान
बच्चों में शिखर अग्रवाल (कक्षा-10) और सांची अग्रवाल (छह) और भतीजी पूजा (कक्षा-12) ने अपने-अपने मनी बैंक को खोलकर उसमें से (तीनों ने) पांच हजार रुपए दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें