फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त,  पुराने असलहों को डिस्मेंटल करने के निर्देश

Sat, 14 Feb 2026 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन साल से पुराने मामले प्राथमिकता पर निपटाएं।
 
विज्ञापन
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी न्यायालय, मुख्य राजस्व लेखागार विभाग समेत विभिन्न पटल व न्यायालयों में फाइलों का रखरखाव देखा। निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि पांच वर्ष से अधिक पुराने 28 वाद और तीन वर्ष से अधिक पुराने लगभग 246 वाद लंबित हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने इन सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं, लंबी अवधि से जमा पुराने शस्त्रों को डिस्मेंटल (तोड़ने, अलग-अलग करने) कराने के लिए शासन से पत्राचार करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया। समुचित सफाई के निर्देश दिए और रिकॉर्ड का अग्निशमन विभाग से सेफ्टी ऑडिट कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी न्यायिक को रिकॉर्ड रूम का समय-समय पर निरीक्षण करते रहने के लिए कहा। लंबित ऑडिट आपत्तियों के शीघ्र निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी अपर जिलाधिकारी को सौंपी गई। जिन ग्रामों के नक्शे अनुपलब्ध हैं, उनके संबंध में पत्रलेख प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें