फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खिलाड़ियों को मिलेगी डाइट और किट, संवरेगी एकलव्य स्टेडियम की सूरत

विज्ञापन
खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक करते मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप स्त्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंडलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने खिलाड़ियों को स्तरीय डाइट और किट उपलब्ध कराने के साथ ही एकलव्य स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत कार्ययोजना मांगी है।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज और छात्रावासों में चयन के लिए 14 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के लिए मंडलस्तरीय प्रतियोगिता अप्रैल में आयोजित की जाएगी। 10 खेलों की इस प्रतियोगिता पर लगभग 10 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है। बैठक में खेल संघों की ओर से जिला व राज्य स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी आवश्यकतानुसार खेल किट और डाइट सप्लीमेंट प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया। अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इक्विपमेंट (उपकरण) खरीदने पर भी सहमति बनी। मंडलायुक्त ने कहा कि संसाधनों के अभाव में किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा दम नहीं तोड़नी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को इन प्रस्तावों पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर भी चर्चा:

- मंडल मुख्यालय पर सभी जिलों के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।

- विश्वविद्यालय, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के विद्यार्थियों को स्टेडियम की सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
- एकलव्य स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं में इजाफे के लिए नया प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें