मैनपुरी। जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित इंटर स्कूल ताइक्वांडो में जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते हैं। पांच ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। सोमवार को खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
बिजनौर जिले के नजीबाबाद के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में 16 अप्रैल को इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें नजीबाबाद, हरदोई, रुड़की, हरिद्वार, मैनपुरी आदि जगहों के 38 स्कूलों ने प्रततिभाग किया। मैनपुरी के बालाजी ग्लोबल अकेडमी और गोल्ड माइन ताइक्वांडो अकेडमी के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते। दिव्या शर्मा ने 38 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर में जन्नत बानो ने 38 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, बालक में ऋ षभ यादव ने 45 किलो में स्वर्ण, श्लोक चौहान ने सब जूनियर 38 किलो में स्वर्ण, जूनियर बालक वर्ग में रात शर्मा ने 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, अभिनव प्रताप सिंह ने 42 किलो भार वर्ग में रजत पदक, नितेश सिंह चौहान ने 42 किलो भार वर्ग में रजत पदक और राधा मोहन तिवारी ने 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। सब जूनियर बालक वर्ग 43 किलो भार वर्ग में जय पांडेय और प्रशांत पांडे ने कांस्य पदक जीता। विशाल सिंह ने जूनियर बालक वर्ग 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर मैनपुरी का नाम रोशन किया।
सोमवार को ताइक्वांडो कोच योगेश कुमार माथुर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।