फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, घटना से परिवार में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 Aug 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कैदी ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

थाना पिढौरा क्षेत्र के भदरौली निवासी जिला पंचायत सदस्य निर्मला देवी के बेटे की गुरुवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव फार्म हाउस पर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजन और पुलिस घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। 

विज्ञापन


भदरौली निवासी और बसपा से जुड़े रहे किशन मुरारी की पत्नी निर्मला देवी जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका पुत्र सुरजेश (23) गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव नगरिया स्थित अपने फार्म हाउस पर सोने गया था। सुबह वहीं टीन शेड पर रस्सी से उसका शव लटकता मिला। सुरजेश के भाई ब्रजेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

बताया कि सुबह करीब 5 बजे नौकर झुनकू निवासी रामपुर चंद्रसैनी ने आकर इसकी जानकारी घरवालों को दी। मौके पर जाकर देखा गया, तो सुरजेश का शव टीनशेड के पाइप से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और परिवार के लोग घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। पर, उसने ऐसा क्यों किया। इसकी कोई वजह घरवाले भी नहीं बता सके। युवक के आत्मघाती कदम उठाने से घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें