फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्राधीश वराह भगवान का किया अभिषेक कर उतारी आरती

विज्ञापन
कासगंज के सोरोंजी में वाराह भागवान की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक करते गंगा सभा के पदाधिकारी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरोंजी। श्रवाण मास में शनिवार को गंगा सभा ने क्षेत्राधीश वराह भगवान का भव्य अभिषेक कर आरती उतारी। सुबह हरिपदी गंगा में स्नान के बाद गंगा सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वराह मंदिर पहुंचकर भगवान वराह को नमन कर जयकारे लगाये।
विज्ञापन

आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुए अभिषेक संपन्न कराया। गंगाजल, दुग्ध, शहद, घृत, दही से भगवान धरणीधर का पंचाभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान वराह की प्रतिमा का भव्य श्रंगार कर नूतन पोशाक अलंकार धारण कराये गये। फल मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। भगवान वराह की महाआरती उतारी गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर शंख घंटों की गूंज रही। भक्तों ने भगवान वराह के जयकारे लगाए।
माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। वहीं भगवान वराह का गुणगान किया गया। मंदिर सेवायत आचार्य नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि पूरे सावन मास पर्यंत प्रतिदिन भगवान के अभिषेक के विशेष कार्यक्रम चलते रहेंगे। आज तीसरे दिन अभिषेक के दौरान गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे, मंजू कटारे, तान्या, शैलेंद्र महेरे, राजीव तिवारी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें