फिरोजाबाद में रविवार को डीआईओएस, कोषाधिकारी, मेडिकल छात्र समेत 42 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4461 हो गई है। जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 361 हो गई है। रविवार को डीआईओएस, उनकी पत्नी, उनके बच्चों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। छिंगामल बाग पर प्रैक्टिस करने वाला एक हड्डी रोग विशेषज्ञ भी कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं संतोष नगर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। सांस फूलने की दिक्कत पर परिजन आगरा में लेकर आए थे, जहां रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। जनपद में मृतक संख्या बढ़कर 72 हो गई है।
हालांकि वह कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुका है। रविवार को मुख्य कोषाधिकारी भी कोरोना संक्रमित मिले। वह कोरोना की पहली डोज लगवा चुके हैं और उन्हें दूसरी डोज 15 अप्रैल को लगनी थी। मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाला एमबीबीएस छात्र भी कोरोना संक्रमित मिले। सिरसागंज का एक शराब व्यापारी, नगर पालिका का प्राइवेट कर्मचारी, शिकोहाबाद के प्रमुख हॉस्पिटल के मालिक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा मरीज रिहायशी इलाकों से अब निकल रहे हैं। रविवार को जिले में 42 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें सिरसागंज के नौ लोग शामिल हैं।
हैवानियत: कोल्ड ड्रिंक लेने गई बालिका से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
विभव नगर में कोरोना के सात केस
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण शहर की पॉश कॉलोनियों में फैल रहा है। विभव नगर में रविवार को कोरोना के सात संक्रमित मिले। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में इन इलाकों में सख्ती और जागरूकता की आवश्यकता है।
जनपद में 81 माइक्रो कंटेनमेंट जोन सक्रिय
जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश है। कागजों में अभी 77 माइक्रो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। हालांकि यहां कोई सख्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन इलाकों में कोरोना की जांच कर रही है। इन इलाकों से 14 दिन तक मरीज नहीं मिलने पर इन्हें कंटेनमेंट जोन की सूची से हटाए जाएंगे।