फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जिला अस्पताल के डॉक्टर का गजब का कारनामा, गोली लगने से घायल हुआ युवक...पर्चे में लिख दिया एक्सीडेंट

Thu, 20 Jun 2024 09:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जिला अस्पताल के चिकित्सक ने गजब कारनामा कर डाला। जिस युवक को गोली लगने के बाद भर्ती कराया गया था, उसके पर्चे में एक्सीडेंट में घायल होना लिख दिया। 
 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हंगामा करते परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव में भगवत कथा के दौरान बुधवार को हुए विवाद में गोली लगने से घायल युवक मुकेश को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक्सीडेंट में घायल दर्शा दिया। बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए पर्चे पर एक्सीडेंट लिख दिया गया। इसको देख परिजनों ने हंगामा काट दिया। सीएमएस ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस की ओर से चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल को चिट्ठी भेजी गई।
विज्ञापन


 

घायल मुकेश ने बताया कि उसके पेट में गोली लगी है। डाक्टर ने बृहस्पतिवार सुबह एक्स-रे के लिए भेजा था। पर्ची दिया गया। उस पर गनशॉट के बजाए एक्सीडेंट लिखा था। इसको देख परिजनों ने डाक्टर से विरोध किया। डॉक्टर ने परिजनों को ही हड़काने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर मिलीभगत का आरोप लगाया। सीएमएस डाॅ. मुकुंद बंसल ने परिवार वालों को मौके पर आकर समझाया।


 

बताया कि उनके पास पुलिस की लिखी चिट्ठी नहीं है। घायल को देखते हुए उपचार की जरूरत है। इसलिए डाक्टर को एक्स-रे कराने की जरूरत लगी। डॉक्टर ने चोट की पर्ची लिखकर घायल को दी थी। सीएमएस ने बताया कि बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चिट्ठी भेजी। इसके बाद नई पर्ची बनाई गई। उस पर एक्सीडेंट के स्थान पर गन शाट लिखा गया।

 
विज्ञापन

यह हुआ था विवाद
घायल मुकेश ने बताया कि लक्ष्मी ने अपने साथियों को बुला लिया। उसके साथ मारपीट की। उसके पक्ष से भी कुछ लोग आ गए। उन्होंने बीच बचाव कराया। इसी दौरान लक्ष्मी के साथी मौसम और शांतनु भी आ गए। वहां पहले से मौजूद संजीव एवं विपिन ने उसको पकड़ लिया। वहीं, लक्ष्मी नारायण ने गोली मार दी। गोली उसके पेट के निचले हिस्से में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें