फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिला अस्पताल के चिकित्सक की ऐसी गलती..ऑपरेशन करते समय काट दी महिला की गलत नस, अब देने होंगे 6.86 लाख रुपये

Sun, 21 Sep 2025 04:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला अस्पताल के डाॅक्टर को 6.86 लाख रुपये देने का स्थाई लोक अदालत ने आदेश दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि डाॅक्टर ने ऑपरेशन के दाैरान महिला की गलत नस काट दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डाॅक्टर ने महिला का ऑपरेशन करते समय गलत नस काट दी। इलाज में लापरवाही बरतने पर पीड़ित ने अदालत में वाद दायर किया। साबित होने पर स्थाई लोक अदालत ने जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर धर्मवीर सिंह से वादी को 6.86 लाख रुपये दिलाने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


रुनकता के छह विश्वां जाटव बस्ती निवासी बॉबी सिंह ने जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर धर्मवीर सिंह व अन्य डॉक्टरों के खिलाफ स्थाई लोक अदालत में वाद दायर कर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी बबली (31) को पित्त की थैली में परेशानी थी। 7 सितंबर 2021 को उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
Trending Videos

10 सितंबर 2021 को डॉक्टर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ गई। शिकायत पर डॉक्टर ने गलती को स्वीकार किया। बताया कि गलती से नस कटने के कारण परेशानी हो रही है। फिर से ऑपरेशन करने पर सही हो जाएंगी। 

ये भी पढ़ें-UP: कूड़ा गाड़ी से टकराते ही आग का गोला बनी कार...तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर; हाईवे पर लगा जाम

 
विज्ञापन

डॉक्टर ने 30 हजार रुपये का खर्चा बताकर जयपुर हाउस स्थित एक निजी अस्पताल भेज दिया। अपनी उपस्थिति में महिला का ऑपरेशन करा दिया। 30 हजार के बदले 1 लाख रुपये खर्च हो गए। वहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने अपनी गलती छिपाने के लिए खुद 15 हजार रुपये जमा कराकर महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

ये  भी पढ़ें-जनकपुरी महोत्सव: 148 साल में पहली बार...दशरथ बिना हुई माता सीता की विदाई, दो पार्षदों पर अभद्रता का आरोप

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें