फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला को मिले 64 शिक्षक, विद्यालय किए आवंटित

सार

बाहरी जनपदों में रहकर नौकरी करने वाले परिषदीय शिक्षकों को कोर्ट के आदेश के बाद राहत मिल गई है।ऐसे 34 शिक्षकों को उनके मूल जनपद में भेजा गया है।ऐसे शिक्षकों ने अपने गृह जनपदों में नौकरी करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। बाहरी जनपदों में रहकर नौकरी करने वाले परिषदीय शिक्षकों को कोर्ट के आदेश के बाद राहत मिल गई है। ऐसे 34 शिक्षकों को उनके मूल जनपद में भेजा गया है। वहीं जिले को 64 शिक्षक मिले हैं। इन शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बाहरी जनपदों में काफी समय से नौकरी करने वाले जनपद के शिक्षकों का अच्छी मेरिट के बाद भी उनके मूल जनपद में स्थानांतरण नहीं हो पा रहा था। ऐसे शिक्षकों ने अपने गृह जनपदों में नौकरी करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने ऐसे शिक्षकों को राहत देते हुए शासन को इनका स्थानांतरण करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद शासन ने ऐसे शिक्षकों की सूची जारी कर दी। शासन से जिला के लिए 64 शिक्षकों को बाहरी जनपदों से भेजा गया। इन शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया बीएसए कार्यालय पर की गई। मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार, परियोजना निदेशक मनरेगा अनिल कुमार, बीएसए राजीव यादव, पालीटेक्निक से अर्चना, जीजीआईसी प्रधानाचार्य राजेश यादव की टीम ने इन शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए। बीएसए ने बताया कि विद्यालय आवंटन की प्रकिया आनलाइन की गई है। जो बाहरी जनपदों के शिक्षक जिला में नौकरी कर रहे थे उनको रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें