- संगठन में पद पाने को दावेदार अब लगा रहे हैं पार्टी पदाधिकारियों की ओर दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कांग्रेस की शहर और जिला कमेटी भंग कर दी गई है। पार्टी हाईकमान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि नई कार्यकारिणी की घोषणा होने तक पुराने वाले ही कार्यवाहक के तौर पर कामकाज संभालेंगे। इधर, संगठन में पद पाने के लिए दावेदार ने पार्टी पदाधिकारियों की ओर दौड़ लगाना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार जिले में जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच से सात नेता दौड़ में शामिल हैं। इसके अलावा शहर अध्यक्ष पद के लिए भी कई लोगों ने दावेदारी पेश कर दी है। पार्टी हाईकमान को अपना बायोडाटा भेजने सहित सिफारिशें कराने का दौर भी शुरू हो गया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने बताया कि पार्टी हाईकमान का आदेश आने के बाद शहर और जिले की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। पार्टी को नया जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।