फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धान की फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 22 Sep 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक उमेश यादव  - फोटो : मृतक उमेश यादव
विज्ञापन
किशनी। गांव परतापुर के रहने वाले किसान का शव रविवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि धान की फसल अधिक बारिश की वजह से बर्बाद हो गई थी। इसी बात से आहत किसान ने जान दे दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परतापुर के रहने वाले 42 वर्षीय उमेश यादव ने इस बार धान की फसल की थी, फसल तैयार हो चुकी थी। कटाई हो पाती, इससे पहले ही बारिश में फसल बर्बाद हो गई। शनिवार की रात को उमेश खेत पर रखवाली के लिए गए थे। रविवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि उनका शव खेत में लगे पाकर के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। खबर मिलते ही पत्नी मीरा व परिजन रोते बिलखते हुए खेत पर पहुंचे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि धान की फसल बर्बाद होने की वजह से उमेश आहत थे। संभवत: इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी की है। रविवार को किशनी पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन




लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को संभावित सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। - गोपाल शर्मा, एसडीएम किशनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें