दो सगी बहनों की शादी महिला होमगार्ड के बेटों से हुई है। बड़ी ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए खुद को असहज बताते हुए पति से दूरी बना ली। वह मायके गई तो वापस नहीं आई। साढ़े आठ महीने से वहीं थी। उधर, छोटी बहन का रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला। बड़ी बहन के जाने से वह परेशान थी। पति से झगड़ा होने पर मायके चली आई थी। काउंसलर के समझाने पर पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हुए।
ये भी पढ़ें - 18 सेकंड में पत्नी पर 11 वार: पति ने लोहे की रोड और बेटे ने... इसलिए किया कत्ल, CCTV देख दहल जाएगा दिल
बहाने से शपथपत्र बनवा किया दूसरा निकाह
नगर पालिका में काम करने वाले लिपिक ने पत्नी को धोखा दिया। वर्ष 2022 में पत्नी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें समझाैता करने की बात कहते हुए पत्नी को कलेक्ट्रेट ले गया, जहां एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। उसमें मर्जी से अलग रहने की बात लिखी थी। तीन तलाक बोलकर मायके भेज दिया। 25 नवंबर को दूसरा निकाह कर लिया। पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। दोनों काउंसिलिंग हुई, लेकिन साथ रहने के लिए बात नहीं बन सकी।
ये भी पढ़ें - UP: कटा हुआ गला, खून से लथपथ कपड़े...आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ऐसे हाल में मिली महिला की लाश; जांच में जुटी पुलिस