सी एच सी का निरीक्षण करते नीतिआयोग के सदस्य
शमसाबाद। नीति आयोग की टीम के सदस्य एकके राठौर ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। एक-एक कक्ष में दो-दो चिकित्सकों की ओपीडी पर नाराजगी जताई। चिकित्सकों के बैठने की व्यवस्था कराने के निर्देश दए।
अस्पताल में बने दवा स्टोर के रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, एक्सपायरी हो चुकी दवाओं को हटाने और दवा स्टोर की मॉनिटरिंग करने के आदेश सीएससी अधीक्षक को दिए। बताया कि अस्पताल में टेक्नीशियन, बच्चों के डॉक्टर एवं गायनिक के डॉक्टर नहीं हैं। इन्हें पोस्ट करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रसूता महिला के साथ आने वाले तीमारदारो को लिए बैठने की व्यवस्था नहीं है। इसकी व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है। अन्य कमियों को दूर कराकर सुविधा बढ़ाई जाएगी। प्रसूता से रुपये लेने की शिकायत पर कहा कि टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। उनके साथ एसीएमओ डॉ. उपेंद्र कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके सोनी रहे। इसके बाद यूएनडीपी की टीम के सदस्य संतोष मिश्रा एवं प्राची ने भी जानकारी कर कमियां दूर करने की बात कही। साथ ही देहात क्षेत्र में बने आरोग्य मंदिरों का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों से बात कर उनकी परेशानियों को जाना। बेहतर सुविधाओं के लिए सुझाव भी जाने।