फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: हैंडपंप पर पानी भरने को पड़ोसी से विवाद, अभद्र व्यवहार पर फंदे पर झूली महिला, दीवार तोड़कर पहुंचे लोग

Tue, 05 Oct 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

अस्पताल में भर्ती रोशनी ने बताया कि हैंडपंप से पानी भरने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। जिस पर उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर पथराव किया।
विज्ञापन
आगरा: अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह कस्बा में जाटव टूला में रविवार की शाम रोशनी (24) अपने घर के कमरे में फंदे पर झूल गई। चीख पुकार पहुंचे बस्ती के लोगों ने दीवार तोड़कर उसकी जान बचाई। अस्पताल में भर्ती रोशनी ने बताया कि हैंडपंप से पानी भरने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। जिस पर उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर पथराव किया। जिससे ससुर मुकेश कुमार घायल हो गए। पड़ोसी के उत्पीड़न से तंग आकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। रोशनी के पति देवेश निर्मल ने बाह थाने में तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

                
चारा लेने गई सास-बहू को पीटा
बाह के विक्रमपुर गांव में सोमवार की सुबह चारा लेने के लिए खेत पर गई सास फूलमाला और बहू रेनू देवी पर गांव के ही एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। चीख-पुकार पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों ने उनको बचाया। घायल सास-बहू ने बाह थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनके नलकूप वाले खेत की जुताई को ले जाते समय ट्रैक्टर को रास्ते में आरोपी पक्ष ने निकलने से रोक दिया था। जिस पर विवाद हुआ था। विवाद की रंजिश में ही हमला बोला गया है। उन्होंने पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। 

खेत में बेटे को पीटा
खेड़ा राठौर के गुढ़ा गांव में रविवार की देरशाम सबमर्सिबल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में खेत पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बेटे की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बचाने पहुंचे मां-बाप को भी लाठी डंडों से पीट दिया। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गुढ़ा में सोपाली पक्ष ने दीपेंद्र को लाठी-डंडों से पीट दिया। चीख पुकार पर बचाने पहुंचे पिता दुरबान सिंह, माता खेमो देवी पर लाठियां बरसाई। गिरकर अचेत हुए मां बाप को मरा समझकर हमलावर भाग गए। मारपीट के दौरान सोपाली के भाई मानसिंह और मां बिटोला देवी भी घायल हो गए। दुरबान सिंह ने बताया कि रंजिशन हमला बोला गया है। खेड़ाराठौर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां दुरबान सिंह और खेमो देवी को एसएन आगरा भेज दिया। एसओ खेड़ाराठौर प्रेमसिंह ने बताया कि सबमर्सिबल पंप पर पानी भरने के विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद: बुखार के मरीजों का डिवाइडर पर लिटाकर इलाज, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली, नर्सिंग होम सीज 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें