इन दोनों एएसआई लाइसेंसी फोटोग्राफरों ने आपत्ति की, लेकिन गाइड असद आलम ने फोटोग्राफर नहीं बदला। इसी पर फोटोग्राफरों और गाइड के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद ताज से बाहर निकलने पर जिस फोटोग्राफर राजू राठौर से फोटो खिंचवाए थे।
उससे भी गाइड असद आलम ने 100 की जगह 20 फोटो ही लिए तो उसके साथ भी झगड़ा हो गया। इसी के बाद गाइड आलम अमेरिकी पर्यटक को लेकर पर्यटन थाने पहुंचा और फोटोग्राफरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
दोपहर में भारतीय पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने भी पर्यटन थाने में गाइड के खिलाफ कमीशनखोरी की शिकायत की। पर्यटन थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गाइड और फोटोग्राफरों के बीच समझौता हो गया है।
इस मामले में ताजमहल के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने बताया कि गाइड असद आलम को शाम छह बजे बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। उसके लाइसेंस की पड़ताल की जा रही है।