फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की शादी में टेंट लगाने पर हुआ विवाद, दामाद को मारी गोली, गंभीर

Tue, 11 Feb 2020 01:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आगरा जनपद के एत्माद्दौला के जसवंतनगर में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। शादी समारोह का टेंट लगाने को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय निवासी रामनिवास शर्मा की लड़की मीनू की शादी थी। जिन्होंने रास्ते में टेंट लगाया था।
विज्ञापन


उसी गली में अंदर जयवीर का मकान है, जिसकी बेटी की शादी केला देवी वाटिका शहादरा रोड पर थी। इसके लिए उनको बार-बार काम के लिए टेंट से निकलकर  घर जाना पड़ रहा था।  

रास्ते में निकलते हुए बाइक से टक्कर लग गई, जिसको लेकर उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद उसने फोन करके अपने घरवालों को बुला लिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट बढ़ गई।
विज्ञापन


जिसमें रामनिवास पक्ष के दामाद धीरज को गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल भिजवा दिया गया। मौके से जयवीर पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव की स्थित को देखते हुए पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें