फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः दुष्कर्म पीड़ित के घर पहुंचे पूर्व मंत्री और विधायक, वीडियो बनाने पर बवाल

Thu, 21 May 2020 09:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • काफिले में शामिल भाजपा नेता की गाड़ी क्षतिग्रस्त
  • भारी फोर्स आने के बाद गांव से निकल सके विधायक और पूर्वमंत्री
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिनाहट क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म मामले में पीड़िता के घर पहुंचे विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह का वीडियो बनाने से बवाल हो गया। पूर्वमंत्री के साथ रहे लोगों और वीडियो बना रहे लोगों में हाथापाई भी हुई। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


गांव में तनातनी के बीच कई थानों की फोर्स बुलाकर विधायक और पूर्व मंत्री को गांव से निकाला गया। किशोरी को 14 मई को गांव के ही दबंग ने घर से उठा ले जाकर दुष्कर्म किया था। मामले में एक आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है। तीन अज्ञात लोगों के नाम भी मुकदमा दर्ज है।

इधर, बुधवार दोपहर करीब दो बजे पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह गांव पहुंचे। उनके साथ क्षेत्राधिकारी पिनाहट हरिश्चंद्र टमटा भी थे। वहां पहुंचते ही कुछ लोग पूर्व मंत्री का वीडियो बनाने लगे। जिसका पूर्व मंत्री के समर्थकों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्ष में हाथापाई हो गई। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। आरोप है कि वीडियो बनाकर भाग रहे लोगों ने पूर्व मंत्री के काफिले में शामिल भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री लाल सिंह की गाड़ी पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं लाठी-डंडे और असलहे के साथ लोगों ने पूर्वमंत्री के काफिले का घेराव करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को फोन करने के बाद पहुंची फोर्स
पूर्व मंत्री ने एसएसपी आगरा को फोन किया। इस पर बाह, फतेहाबाद और पिनाहट सर्किल के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में गांव छावनी में तब्दील हो गया। इसके बाद फोर्स ने विधायक और पूर्वमंत्री को वहां से सुरक्षित निकाला। मामले में सीओ पिनाहट हरिश्चंद्र टमटा का कहना है कि वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया था।

एक नामजद सहित चार पर है केस
दुष्कर्म मामले में एक आरोपी नामजद और तीन अज्ञात हैं। पुलिस ने अब तक अज्ञात लोगों का पता लगाकर उनके नाम नहीं खोले हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस दबाव के कारण ऐसा कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें