फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग से दहला गांव, छर्रे लगने से युवक घायल, सगे भाई गिरफ्तार

Mon, 11 May 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

मोहनपुर में जमीन के विवाद में फायरिंग
विज्ञापन
टूंडला में परखपुरा में तमंचे से फायरिंग की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एका थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट और पथराव के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग में कंधे में छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। फायरिंग की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
थाना एका के गांव मोहनपुर निवासी रोहित पुत्र भूपेंद्र रविवार सुबह आठ बजे खेत पर पानी लगाने गया था। इस दौरान जमीन को लेकर गांव के भूप सिंह एवं श्रीनिवास पुत्रगण रामजीलाल के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया।

इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली के छर्रे रोहित के कंधे में लगते हुए ही निकल गए। इधर, गांव में फायरिंग की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचते ही फायरिंग करने के आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर भूपसिंह एवं श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रोहित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि थाना एका के मोहनपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़े में रोहित नामक युवक के कंधे पर फायरिंग के दौरान छर्रे लग गए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज करअके दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।

क्रिकेट खेलने से रोकने पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव-फायरिंग

टूंडला में लॉकडाउन में क्रिकेट खेलने से मना करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों ओर से पथराव के साथ फायरिंग भी की गई। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।  

थाना पचोखरा के गांव पखरपुरा स्थित बाग में शनिवार शाम गांव के युवाओं के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद को गांव के बड़े-बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। इसके बाद रविवार सुबह दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले।

इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग भी की गई। मारपीट और पथराव में दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। घायल प्रिय प्रताप सिंह का आरोप है कि कुछ लोग उसकी निजी जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट, पथराव और फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन

मारपीट-पथराव में ये लोग हुए घायल
परखपुरा में क्रिकेट खेलने को लेकर हुई मारपीट में प्रिय प्रताप सिंह पुत्र रविंद्र पाल सिंह, हरिओम पुत्र हरनाम सिंह, ललित पुत्र राम कुमार, प्रशांत पुत्र महावीर और दूसरे पक्ष से सतेंद्र पुत्र भूरी सिंह, श्रीनिवास पुत्र पप्पू, यतेंद्र पुत्र भूरी सिंह, सुरेश पुत्र विजय सिंह आदि घायल हुए हैं।

तमंचे से फायरिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल 
पखरपुरा में क्रिकेट को लेकर हुए बवाल की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फोटो में एक युवक तमंचे से फायर करते हुए नजर आ रहा है। वहीं दूसरे फोटो में तमंचे से फायर करते युवक को देख हाथ में डंडा लिए दूसरा युवक एक युवक के पीछे बचने का प्रयास कर रहा है। 

क्रिकेट खेलने को लेकर युवकों के दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। - संजय सिंह, थानाध्यक्ष, थाना पचोखरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें