थाना रसूलपुर के मोहल्ला सैय्यदगंज में मंगलवार रात को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट पथराव हो गया। पथराव होने से अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
थाना रसूलपुर के सैय्यदगंज निवासी नसीरउद्दीन पक्ष के ही रिहान (7) मंगलवार देर शाम खेलते हुए दीन मोहम्मद के घर की ओर चला गया। वहां किसी बात पर रिहान को पीट दिया। रिहान के परिजनों का आरोप है जब वो रिहान को पीटने पर बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने पथराव कर दिया। लाठी डंडों से मारपीट करने व पथराव किए जाने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची रसूलपुर पुलिस को देख एक पक्ष के लोग फरार हो गए। मारपीट की घटना में शकील, जैतून, मोहम्मद असलम, मो. आलम, अनवार, फैजान, मैहरुद्दीन घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। दूसरे पक्ष से चांद मोहम्मद, अजहरउद्दीन घायल हो गए जिनका मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर बीडी पांडेय ने कहा कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई थी। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मड़वा में मंगलवार रात खेत में जानवर घुस गए। जिसको लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए। मड़वा गांव में फौरन सिंह के खेत में कुछ जानवर घुस आये। आरोप है कि फौरन सिंह ने अपने खेत से जानवरों को निकालकर पड़ोसी पप्पू के खेत में कर दिए।
इसी बात को लेकर फौरन सिंह और पप्पू के बेटे आशु में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। दोनो तरफ से लाठी डंडे चलने लगे जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। फौरन सिंह (65), हरवीर सिंह (37), एवरन सिंह (34) , शकुंतला देवी (35) और आशु (20) घायल हुए।