फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों में विवाद, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)। गांव बोंदर में शनिवार दोपहर स्कूल में खेल रहे बच्चों के साथ दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर बैठी एक युवती से मारपीट कर जबरदस्ती खींचने की कोशिश की। युवती सिर में चोट लगने से घायल हो गई। विवाद और छेड़छाड़ की घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया। मामले में युवती की तहरी पर दूसरे समुदाय के छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बोंदर के कुछ बच्चे स्कूल में खेल रहे थे। तभी मौके पर दूसरे समुदाय के युवक पहुंच गए। युवकों ने बच्चों के साथ गालीगलौज और मारपीट कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर बैठी युवती के साथ भी दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट की और जबरदस्ती खींचने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर उसके सिर पर प्रहार कर दिया।
चीखपुकार की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देखकर आरोपी युवक एक धार्मिक स्थल में घुस गए और पथराव कर दिया। विरोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पथराव और मारपीट के आरोपी एक युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं युवती की तहरीर पर रेहान, साजिब, उस्मान, फिरोज, बबलू और गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। इधर, दूसरे समुदाय की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

- गांव बोंदर में स्कूल में बच्चे खेल रहे थे। बच्चों में आपस में विवाद हुआ। इस विवाद में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। एक युवती के सिर में चोट आई है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

- मनोज सोनकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें